फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : विधायक निधि खर्च नहीं कर पाया स्वास्थ्य विभाग, वापस हुए 25 लाख

विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर। लोगों को बेहतर उपचार मिले इस उद्देश्य से कोरोना काल में मिली 40 लाख रुपये की विधायक निधि का उपयोग स्वास्थ्य महकमा नहीं कर पाया है। सिर्फ साढ़े 14 लाख खर्च कर बाकी 25 लाख रुपये लौटा दिए गए हैं। बुधवार को विधायक शिवपाल सिंह यादव ने जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में निरीक्षण किया तो हकीकत सामने आई। उन्होंने इस पर नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव ने विधायक निधि से ताखा और जसवंनगर स्वास्थ्य केंद्रों की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और ऑक्सीजन प्लांट के लिए 20-20 लाख की धनराशि दी थी। उन्हें जानकारी मिली कि काफी राशि बिना उपयोग किए वापस कर दी गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी बीएल संजय तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील यादव के संग उन्होंने यहां के वार्डों में सुविधाएं देखीं। उन्हें बताया गया कि उनकी दी गई धनराशि से दोनों सीएचसी पर ऑक्सीजन मीटर, आईसीयू बेड, सेमी फोल्डर बेड, मेट्रेस फोम, आईबी स्टेड, बेड साइड लॉकर, इमरजेंसी क्रशकार्ट, आईसीयू बेड मीटर्स तथा उपकरण खरीदे गए।
शिवपाल सिंह का कहना था कि 25 लाख रुपये वापस करने से पहले उन्हें जानकारी दी जानी चाहिए थी। यदि जानकारी दी जाती तो धनराशि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एसी तथा जीवन रक्षक उपकरण भी खरीदे जाते। लापरवाही बरती गई है, जो ठीक नहीं है। इस दौरान क्षेत्र के लोगों और ग्रामीणों ने उनसे आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था कराने की मांग की है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से इस व्यवस्था को जल्द ही चालू करने के लिए कहा है। इस अवसर पर डॉ. विकास अग्निहोत्री, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. रिद्धिमा, डॉ. तृप्ति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें