फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर व आईटीआई पास 480 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
आईटीआई परिसर में रोजगार मेला में उपस्थित अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
फोटो 24: आईटीआई परिसर में रोजगार मेले में उपस्थित अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन

रोजगार मेले में 211 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी
क्रासर
इंटर व आईटीआई पास 480 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन नोडल प्रधानाचार्य चंदन कुमार चौरसिया ने किया। मेले में पांच कंपनियों ने प्रतिभाग किया और इंटर व आईटीआई पास 211 अभ्यर्थियों का चयन किया।
मेले में पेटीएम, हीरो मोटोकोर्प लिमिटेड, धूत ट्रांसमिशन प्रालि, कुएस कॉर्प एवं योकोहामा ऑफ हाईवे टॉयर्स कंपनी ने प्रतिभाग किया। मेले में कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया। पेटीएम ने 83, हीरो मोटोकोर्प लिमिटेड ने 39, धूत ट्रांसमिशन ने चार, कुएस कॉर्प ने 63 एवं योकोहामा ऑफ हाईवे टॉयर्स ने 22 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के बाद चयन किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि कुल 480 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नोडल प्लेसमेंट प्रभारी फरहान आरिफ, कंपनी के प्रतिनिधि, राइट वॉक फाउंडेशन की प्रतिनिधि अर्चना आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम सफल बनाने में आईटीआई से आरएम सक्सेना, श्याम सिंह एवं मुकेश कुमार प्रजापति ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें