आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में बैठक में उपस्थित कुलपति डॉ. प्रभात कुमार व अन्य चिकित्सक। स
- फोटो : ETAWAH
इटावा। टीबी मुक्त भारत अभियान पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में कुलपति डॉ. प्रभात कुमार सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) की कोर कमेटी की बैठक हुई। डॉ. प्रभात ने बताया कि जल्द ही क्षय उन्मूलन कार्यक्रम पर रिसर्च प्रोजेक्ट की शुरुआत की जाएगी।
बैठक में केजीएमयू रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष व नार्थ जोन टास्क फोर्स के चेयरमैन डॉ. सूर्यकांत ने कहा क्षय उन्मूलन के लिए हमें चौतरफा काम करना होगा। कहा टीबी से ग्रसित बच्चों को गोद लिया जाए। फैकल्टी तथा पैरामेडिकल स्टाफ को एसटीडीसी (आगरा) पर समय-समय पर ट्रेनिंग दिलाई जाए। इससे वे प्रशिक्षित होकर बेहतर काम कर सकें। कहा उनका प्रयास रहेगा कि एनएचएम की ओर से मैन पावर जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए। क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रिसर्च प्रोजेक्ट (क्षय उन्मूलन) पर विश्वविद्यालय की एक थीसिस को 30 हजार रुपये तक का अनुदान भी दिया जाएगा।
डॉ. सूर्यकांत को प्रति उप कुलपति डॉ. रमाकांत और रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. आदेश कुमार ने सम्मानित किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह, डीटीओ डॉ. शिवचरण, डब्ल्यूएचओ कंसलटेंट डॉ. लक्ष्मी, नोडल ऑफिसर डॉ. एनपी सिंह, अमित सिंह, डॉ. राजेश यादव मौजूद रहे। संचालन डॉ. आदेश कुमार ने किया।