जब्त की गईं शराब की पेटियां। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। बहेड़ा पुल पर पुलिस ने कार से शराब की 40 पेटियां बरामद की हैं। इन्हें अवैध रूप हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था। कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बकेवर थाना प्रभारी विद्यासगार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात भरथना-बकेवर मार्ग पर बहेड़ा पुल के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान हरियाणा की एक कार को चेकिंग के लिए रोका गया। चालक से कार के कागजात मांगने गए, लेकिन वह नहीं दिखा पाया। इसके बाद कार की तलाशी ली गई तो डिकी से 40 पेटियों में अवैध शराब बरामद हुई। चालक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।
पूछताछ पर उनके अपना नाम पवन कुमार बताया है। वह राजस्थान के अलवर जिले के कंकर डोपा मोहल्ले का रहने वाला है। उसने बताया कि शराब तस्करी कर बिहार ले जा रहा था।