इटावा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए 102 एंबुलेंस से रेफर की गई गर्भवती महिला का रास्ते में प्रसव हो गया। महिला ने पुत्र को जन्म दिया।
एंबुलेंस के चालक धीरेंद्र व ईएमटी संजय व परिजनों ने एंबुलेंस रोककर रास्ते में ही प्रसव कराया। प्रसव बाद वापस महेवा लाकर महिला का चेकअप कराया। एंबुलेंस के जिला प्रभारी हिमांशु शुक्ला ने बताया कोरोना काल में 102 एंबुलेंस कारगर साबित हुई।
महेवा के सीएचसी अधीक्षक डॉ.यतेंद्र राजपूत ने बताया ग्राम पूठियान निवासी सुरेंद्र भारती की 24 साल की पत्नी वंदना भारती की सभी जांच की गई थी। महिला को बुखार होने तथा खून की मात्रा 7 प्वाइंट होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर किया गया था।अब दोनों ठीक हैं।