इटावा। लॉकडाउन में अब आयुर्वेदिक चिकित्सक से भी जन सामान्य घर बैठे निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं। आठ आयुर्वेदिक चिकित्सक रोजाना शाम 6 से 8 बजे तक निशुल्क परामर्श देंगे।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेके तिवारी एवं प्रांतीय आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के सचिव डॉ.अमित गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन है। ऐसे में जनपद के सभी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में चिकित्सा कार्य बंद चल रहा है। ऐसी स्थिति में जन सामान्य को घर बैठे फोन पर उन्हें आयुर्वेदिक चिकित्सा संबंधी परामर्श दिया जाएगा।
आयुर्वेदिक चिकित्सक मोबाइल नंबर
डॉ.जेके तिवारी 9410642244
डॉ.लोकेश कुमार सिंह 7351617068
डॉ.संतोष कुमार 9415094191
डॉ.अमित गुप्ता 8191826156
डॉ.धर्मेंद्र सिंह 9639065013
डॉ.कमलेश कुमार 9838339671
डॉ.अमित यादव 8273943210
डॉ.कमल कुमार कुशवाहा 9259326309