फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित वृद्धा की मौत, अब तक 19 वीं मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में बुधवार की रात कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा जसवंतनगर के मोहल्ला के लुधपुरा की रहने वाली थीं। 13 जुुुलाई को वृद्धा को यहां भर्ती कराया गया था। गुरुवार को बैंककर्मी सहित पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना से यह 19वीं मौत है। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 419 हो गई है। इनमें 302 ठीक हो चुके हैं। 98 सक्रिय केस हैं।
गुरुवार को पांच संक्रमितों में तीन चकरनगर के ग्राम राजपुर के हैं। राजपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अवधेश कुमार के अनुसार 50 साल की महिला का पति नौ जुलाई को दिल्ली से गांव लौटा था। जांच कराने पर संक्रमित मिलने के बाद 13 जुलाई को गांव में 76 लोगों की जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में उसकी पत्नी और पड़ोस के दो लोग संक्रमित मिले थे। इन तीनों लोगों को नारायण कालेज कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसी प्रकार शहर में आगरा रोड एक निजी विद्यालय की शिक्षिका के 36 वर्षीय पति कोरोना संक्रमित मिले। पत्नी के अनुसार पति कानपुर में बैंककर्मी हैं और शनिवार तथा रविवार घर पर रहते हैं। बैंक के बड़े अधिकारी के संक्रमित होने के बाद इटावा आने पर जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें सैफई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य व्यक्ति शहर के विजयनगर का रहने वाला 48 वर्षीय व्यक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें