फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईयू के सिपाही समेत छह कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एलआईयू के सिपाही समेत छह नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 63 और ठीक होने वालों की 28 हो गई है। 34 मरीज अस्पतालों में भर्ती है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम आई रिपोर्ट में सभी पॉजिटिव शहर के रहने वाले हैं। 12 व 15 वर्षीय दो नए मरीज हॉटस्पॉट सबितगंज के रहने वाले हैं। इस मोहल्ले में पहले छह पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके अलावा चार पॉजिटिव नए क्षेत्रों से निकले हैं। 23 वर्षीय युवक कटरा शमशेर खां, 17 वर्षीय किशोर रामनगर के निवासी हैं। 32 वर्षीय एलआईयू का सिपाही कोतवाली में बने आवास में अकेले रहता है।
एक जून को बुखार आने पर उसने जिला अस्पताल में जांच कराई थी। सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया सभी पॉजिटिव को अस्पताल भिजवाया जा रहा है। मरीजों के परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन कर सैंपल लिए जाएंगे। एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया कि नए हॉटस्पॉट को सील कर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। नए मरीज मिलने से शहर में हॉटस्पॉट की संख्या 17 पहुंच गई है। जिले अभी तक एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें