फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक की फेसबुक आईडी हैक, मांगी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार। कस्बा के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष यादव का फेसबुक अकाउंट किसी ने हैक कर लिया। हैकर ने सुभाष के मित्रों से बीमारी का बहाना बनाकर मांगे। प्रधानाध्यापक को खबर लगी तो उन्होंने व्हाट्सअप के जरिये मैसेज भेजकर अपने मित्रों को सावधान किया। उन्होंने फेसबुक आईडी हैक हो जाने की शिकायत साइबर सेल कानपुर व थाना पुलिस से की है।
विज्ञापन

पुरैला गांव के निवासी प्रधानाध्यापक सुभाष यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम को किसी ने उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया। हैकर ने मैसेंजर से उनके फेसबुक अकाउंट से जुड़े मित्र आदेश दिवाकर, सुमित गुप्ता, राघव गुप्ता, सुनील चौहान समेत करीब 80 मित्रों को मैसेज भेजा कि वह इस समय लखनऊ हॉस्पीटल में भर्ती हैं। लिहाजा रुपयों की सख्त जरूरत है। उसने पांच से 15 हजार रुपयों की मांग की।
कुछ मित्रों ने इसे सही माना और मैसेज भेजकर पूछा कि रकम किस माध्यम से भेजनी है। हैकर ने गूगल पे एवं पेटीएम एप्लीकेशन से रुपये भेजने को कहा। एक मित्र ने पेटीएम रुपये भेजने चाहे तो उसमेें किसी अन्य व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिखा। उन्हें शक हुआ और सुभाष यादव के मोबाइल नंबर पर कॉल की।
विज्ञापन

सुभाष ने खुद को सही सलामत बताया। वह समझ गए कि किसी ने उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया। जो उनके मित्रों से पैसे ऐंठ रहा है। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए व्हाट्सअप के जरिए अपने सभी मित्रों को फेसबुक की आईडी हैक हो जाने की सूचना दे दी। शनिवार को उन्होंने कानपुर साइबर सेल और ऊसराहार थाना पुलिस से इसकी शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें