जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र में नगला विशुन गांव के पास शनिवार को दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए, जबकि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
तुलसी नगर बाउथ निवासी हरभान सिंह ने बताया कि वह बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान नगला विशुन निवासी रवि राजपूत की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
यहां रवि राजपूत को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि हरभान सिंह के पैर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया।(संवाद)