फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: हेड कांस्टेबल के बेटे ने फंदा लगा की आत्महत्या, निजी कॉलेज में बीएससी का था छात्र

Mon, 21 Nov 2022 07:36 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा

सार

फ्रेंड्स कॉलोनी के अजीतनगर निवासी अमित कुमार सिंह कानपुर देहात में एसपीओ ऑफिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनके बड़े बेटे साहिल सिंह ने सोमवार दोपहर दो बजे कमरे में पंखे से चादर के सहारे फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
साहिल सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजीतनगर में हेड कांस्टेबल के बेटे ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक एक निजी कॉलेज में तृतीय वर्ष का छात्र था और कुछ बच्चों को प्राईवेट कोचिंग भी देता था। वहीं अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


फ्रेंड्स कॉलोनी के अजीतनगर निवासी अमित कुमार सिंह कानपुर देहात में एसपीओ ऑफिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनके बड़े बेटे साहिल सिंह (19) ने सोमवार दोपहर दो बजे कमरे में पंखे से चादर के सहारे फंदा लगा लिया। इस दौरान घर में मौजदू चाचा आनन-फानन फंदे से उसे उतार कर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भतीजे की मौत के बाद चाचा ने अपने भाई और परिजनों को सूचना नहीं दी। शाम पांच बजे अस्पताल प्रशासन ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में सूचना पहुंचाई। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी विवेक सिंह पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें