फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्वास्थ्य कर्मी के लिए लाया था बीयर, बाइक चढ़ाते ही गया पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मी के लिए लाया था बीयर, बाइक चढ़ाते ही गया पकड़ा
विज्ञापन

क्रॉसर
-जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार रात युवक गया था पकड़ा
-सीएमएस बोले, किसके लिए लाया था बीयर किसकी करवाई जा रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार देर रात बाइक सवार युवक नशे की हालत में इमरजेंसी परिसर में घुसते समय पूर्व सैनिकों ने उसे पकड़ा था। जांच में पता चला कि वह स्वास्थ्य कर्मी के लिए बीयर की बोतलें लेकर जा रहा था। अब सभी इस मामले को दबाने में लगे हुए हैं। वहीं, सीएमएस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 11:30 बजे बाइक सवार युवक सीधे इमरजेंसी गेट तक पहुंच गया था। आधे रैंप तक बाइक चढ़ा चुका था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात पूर्व सैनिकों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तत्काल दौड़कर युवक को पकड़ लिया। युवक नशे में इतना धुत था कि वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। उसकी बाइक व उसकी कमर में दो बीयर की बोतलें बरामद हुईं। पूर्व सैनिकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइंस पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। साथ ही वह बाइक सवार युवक अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ में युवक ने स्वास्थ्य कर्मी के लिए बीयर की बोतल लाने की बात कही है। हालांकि युवक के नशे में होने की वजह से वह नाम साफ नहीं बता सका। सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने बताया कि युवक का लाइसेंस निरस्त के लिए एआरटीओ से शिकायत कर दी गई है। साथ ही युवक किसके लिए बीयर की बोतल लाया था, इसकी गोपनीय जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें