गोष्ठी को संबोधित करते सतनाम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
महिलाएं हमारे जीवन में मां बहन एवं पत्नी के रूप में मौजूद हैं । सशक्त राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है। हमें बेटा बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए। यह बात समाज सेवी सतनाम सिंह अरोरा ने बेटी बचाओ अभियान के तहत पंजाबी कालोनी में आयोजित गोष्ठी में कही।
गोष्ठी में कफील अहमद ने कहा बेटी और बेटों के अनुपात में अंतर है। इसलिए हमें भ्रूण हत्या के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। नीतू कुमारी ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपने आप को साबित कर रही हैं। हमें कन्या का आदर करना चाहिए।
ऋषि अरोरा ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई, सरोजनी नायडू, कल्पना चावला ने देश का नाम रोशन किया है। हमें मां, पत्नी एवं बहन के रूप में नारी का साथ मिला है। बेटी का भी हमें आदर करना चाहिए। गोष्ठी में बुशरा अंजुम, हसीन अख्तर, मनदीप सिंह शाइस्ता, गुड़िया, फरजाना आदि ने विचार व्यक्त किए।