फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट आया तो खुशी से खिल उठे बच्चों के चेहरे

Thu, 28 May 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया। नेट पर परिणाम घोषित होते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन


बच्चों ने अपने-अपने विद्यालय पहुंचकर गुरुजनों का आशीर्वाद लिया तथा सहपाठियों के साथ खुशी के पलों को साझा किया। इसके बाद घर पहुंचकर बच्चों ने माता-पिता व अन्य से आशीर्वाद लिया।

ज्ञानस्थली के प्रिंसिपल डा. वीपी शुक्ला ने बताया कि उनके विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्तम रहा है। 36 बच्चों ने सीजीपीए-10 में स्थान बनाया है। सुदिति ग्लोबल के प्रिंसिपल कमल कुमार तथा प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि उनके विद्यालय में 5 बच्चों ने सीजीपीए -10 में स्थान बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही 35 बच्चों ने सीजीपीए-9 में स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। उन्होंने सभी बच्चों  को बधाई दी है। शहर के संत विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल डा. आनंद कुमार ने बताया कि उनके विद्यालय में 16 बच्चेे सीजीपीए-10 में आए हैं।

उन्होंने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम आशा के अनुरूप रहा है। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बधाई दी है। इसी प्रकार नारायण कालेज ऑफ साइंस एंड ऑर्ट के निदेशक अंकुर तिवारी एवं प्रिंसिपल सुनील दत्त अवस्थी ने बताया कि उनके विद्यालय में दो बच्चे दिशा सिंह और सत्यम पटेल ने सीजीपीए-10 के  अंक प्राप्त किए हैं।

उन्होंने बताया कि अधिकांश बच्चों ने सम्मान के साथ परीक्षा पास की है। थियोसोफिकल इंटर कालेज के प्रिंसिपल डा. सुनील पांडेय ने बताया कि उनके विद्यालय में 10 छात्रों ने सीजीपीए-10 के अंक प्राप्त किए है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठतम रहा है।

सेविन हिल्स के प्रिंसिपल कै लाश चंद्र यादव ने बताया कि उनके विद्यालय के 10 बच्चों ने सीजीपीए-10 में स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

होली प्वाइंट ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन
भरथना (इटावा)। होली प्वाइंट विद्यालय में कक्षा-10 के छात्रों का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा है। परीक्षा में मयंक यादव ने सीजीपीए-10 के अंक प्राप्त किए हैं। अन्य छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इनमें सजल गुप्ता, सोनी सिंह व आस्था पालीवाल शामिल हैं। प्रिंसिपल तथा डायरेक्टर प्रदीप चंद्र पांडेय ने सभी उत्तीर्ण छात्रों तथा संबंधित अध्यापकों को इस सफलता के लिए बधाई दी। इस अवसर पर पवन चतुर्वेदी, प्रवीन शुक्ला, ममता चतुर्वेदी, अनुराग दीक्षित, अवनीश त्रिपाठी, अरून मोटवानी,संदीपकुमार आदि अध्यापक उपस्थित रहेे।

किड्स वैली ने भी दर्ज की उपस्थिति
बसरेहर (इटावा)। शहरीय क्षेत्र के विद्यालयों ने तो सीबीएसई के घोषित परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया ही है। ग्रामीण क्षेत्र में खुली संस्थाओं के बच्चे भी विद्यालय का नाम रोशन करने में पीछे नहीं है।

बसरेहर में किड्स वैली के छात्र अनुज ने सीजीपीए-10 के अंक प्राप्त किए हैं। सभी 44 बच्चें उत्तीर्ण रहे हैं। विद्यालय के प्रिंसिपल मनोज यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बच्चों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि बच्चाें ने बसरेहर जैसे छोटे कस्बा में रहकर जो मेधा का परिचय दिया है वह काबिल-ए-तारीफ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें