भरथना। इन दिनों शीत लहर और कड़ाके की ठंड से अंगुलियों में सूजन और हाथ-पैर सुन्न होने की समस्या आ रही है। त्वचा संबंधी रोग भी पनप रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया कि शीत लहर में शरीर के कुछ हिस्सों की नसें सिकुड़ जाती हैं। इससे रक्त प्रवाह पर भी असर पड़ता है। हाथ-पैर की अंगुलियों में खून जमने लगता है। ऐसे में उंगलियों में सूजन आ जाती है और यह पूरी लाल हो जाती हैं। इसी वजह से हाथ पैरों में सूखापन भी रहता है। कई बार इसी वजह से खुजली होती है।
केंद्र अधीक्षक के मुताबिक, अंगुलियों में सूजन आने पर हाथ और पैर की गर्म पानी से सिकाई करें। इसके अलावा, सरसों के तेल से मालिश करने से भी राहत मिलती है। नंगे पांव जमीन पर कतई न चलें। इससे ठंड लग सकती है।