फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हैंडपंप रीबोर हुआ नहीं, 65 हजार बह गए

विज्ञापन
विज्ञापन
उदी। विकास खंड बढ़पुरा में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार का नया मामला सामने आया है। यहां एक ग्रामीण के घर पर हैंडपंप रीबोर कार्य के बिना ही 15वें वित्त आयोग के बजट से 65,400 रुपये का भुगतान कर दिया गया। पीड़ित ग्रामीण ने बीडीओ को शिकायती पत्र देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी भोले लाल ने बीडीओ को दिए शिकायती पत्र में यह आरोप लगाया है। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर उनके यहां हैंडपंप रीबोर कार्य के लिए 65,400 रुपये का भुगतान दर्शाया गया है। हालांकि, मौके पर आज तक कोई रीबोर कार्य नहीं कराया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, सात मार्च की वाउचर प्रविष्टि में यह भुगतान दर्ज है। हकीकत यह है कि न कोई अधिकारी निरीक्षण को आया, न सामग्री पहुंची और न ही रीबोर हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना कार्य कराए ही सरकारी धन का भुगतान कर दिया गया।
भोले लाल ने दोषी अधिकारियों व संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की। ग्राम पंचायत सचिव यशवीर ने बताया कि उन्हें फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि संबंधित अभिलेख देखने के बाद ही वह इस संबंध में कुछ स्पष्ट बता सकेंगे।
विज्ञापन

शिकायत उनके संज्ञान में आई है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या बिना कार्य कराए भुगतान की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-गौरव पुरोहित, बीडीओ बढ़पुरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें