फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बारिश से आधे शहर की बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मंगलवार की रात मौसम ने करवट ली तो बिजली की किल्लत ने शहरवासियों को परेशान किया। बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के बीच शुरू हुई बारिश ने बिजली आपूर्ति को ऐसा उलझाया कि शहर के कई मोहल्ले घंटों अंधेरे में डूबे रहे। आपूर्ति बहाल करने के मकसद से निगम की टीमें रात भर दौड़ लगातीं रहीं, तब जाकर कहीं बुधवार दोपहर तक शहर की बिजली आपूर्ति पटरी पर लौट सकी।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 11 बजे से ही बिजली की आवाजाही का सिलसिला शुरू हो गया था। एकता कॉलोनी, विकास कॉलोनी और मानिकपुर में हुए फाल्ट के कारण सुबह तक बत्ती गुल रही। बारिश के चलते मरम्मत कार्य में देरी हुई, जिससे सुबह तक लोग बिजली का इंतजार करते रहे। फ्रेंड्स कॉलोनी, विजयनगर और रामनगर में भी आपूर्ति बाधित होने से सुबह नलकूप नहीं चल सके, जिसका सीधा असर पानी की आपूर्ति पर पड़ा। एक तरफ बिजली की आंख मिचौली जारी थी, तो दूसरी तरफ शिकायतों के लिए उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें