फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: देर शाम गिरे ओले, किसानों पर टूटा मुसीबत का पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंनगर/बकेवर/चकरनगर/इकदिल। जसवंतनगर में शनिवार देर शाम कई जगह ओले गिरने से किसानों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। गेहूं, जौ, अरहर, चना आदि की फसलें गिर गईं। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं कई क्षेत्रों में बारिश होने से फसलों को नुकसान हुआ। बारिश के कारण जल्द फसल काटने का मन बना रहे किसानों को भूसा के खराब होने की पूरी आशंका लग रही है।
विज्ञापन

तिरपाल से कटी फसल को ढंका गया।महेवा ब्लॉक के लखना, बकेवर सहित ग्रामीण क्षेत्र में किसानों की खेतों में गेहूं, जौ की फसल खड़ी है। बारिश होने से उनके नुकसान का खतरा मंडराने लगा है। तेज गड़गड़ाहट के साथ चकरनगर में भी बारिश हुई। नगला महानंद, नगला चौप, ढकरा, नदा, मिटहटी, सहसों और हनुमंतपुरा सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई। कटी फसल को किसान पल्ली से ढंकते दिखे। भुजवल सिंह, मान सिंह, कुलदीप यादव, अरविंद तिवारी, महेश सिंह और पवन कुमार ने बताया कि फसल के नुकसान होने का डर बना हुआ है। नौगावां निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 20 से 30 प्रतिशत नुकसान होने की आशंका है।
इकदिल में भी बाजार में फड़ लगाए लोगों को दुकानें समेटनी पड़ीं। बाजार के भी शटर गिरने लगे। जिनकी फसल कट गई, उसे बचाने के लिए किसान खेत पर पहुंचे, तिरपाल आदि से कटी फसलों को ढंकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें