फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गुरुपूर्णिमा भंडारा को लेकर असमंजस

Sat, 25 Jun 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
मं‌िददिर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बकेवर। लुधियानी रामबाग आश्रम पर अब गुरु पूर्णिमा पर भागवत कथा एवं भंडारा के आयोजन को लेकर असमंजस है। 12 जुलाई से भागवत कथा एवं 19 जुलाई को भंडारा कराने की तैयारी की जा रही है। आयोजक परमीशन लेने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन


     गौरतलब है कि लुधियानी के रामबाग आश्रम मंदिर पर महंती विवाद के चलते रिसीवर नियुक्त हैं। मामले की सुनवाई 15 जुलाई को एसडीएम कोर्ट भरथना में होगी। प्रशासन ने विवाद के चलते आश्रम मंदिर पर परंपरागत पूजा आरती के अलावा किसी भी प्रकार के आयोजन पर पूरी तरह रोक लगा रखी है।

मंदिर में रहने वाले संत अवधेशदास व मंदिर कमेटी के सुदर्शन सिंह ने बताया की मंदिर आश्रम पर हर साल गुरु पूर्णिमा को विशाल भंडारा होता है।  गुरु पूर्णिमा के पहले भागवत कथा का आयोजन होता है। भागवत कथा गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले समाप्त होती है।
विज्ञापन


पिछले कई वर्षो से यह आयोजन होता आ रहा है। इस साल भी आयोजक 12 जुलाई को भागवत कथा कराने की तैयारी में हैं।  19 जुलाई को गुरु पूर्णिमा को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। आश्रम कमेटी के सुदर्शन सिंह ने बताया कि संतों के साथ बैठक कर प्रशासन से परमीशन लेने का प्रयास किया जाएगा।

  रामबाग आश्रम के रिसीवर तहसीलदार भरथना सुभाष चंद्र  यादव ने बताया कि उनको आश्रम मन्दिर पर अभी ऐसे किसी आयोजन की जानकारी नहीं है। इस प्रकार के किसी आयोजन के बारे में पूरी जानकारी करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें