भरथना। मोहल्ला महावीर नगर स्थित श्रीगुरुद्वारा साहिब में बुधवार रात गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में पुष्पवर्षा के साथ शबद-कीर्तन हुआ।
कमेटी के प्रधान सरदार गुरजीत सिंह गांधी ने कहा कि गुरु साहिब बड़े शूरवीर, साहित्यकार व समाज सुधारक रहे। उनमें दार्शनिक, काल्पनिक व आध्यात्मिक सभी गुण परिपूर्ण थे। गुरु महाराज में दबे-कुचले लोगों को ऊपर उठाने का जज्बा था। मानवीय गुणों की रक्षा में श्री गुरु गोबिंद सिंह का नाम सर्वोपरि है। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की। प्रकाशोत्सव के दौरान महिला जत्था ने शबद-कीर्तन किया। ग्रंथी सरदार महावीर सिंह ने अरदास व पूजा अर्चना की।
वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. आईपी पांडेय की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी सुधा पांडेय व पुत्र डॉ. समीर पांडेय, पुत्रवधू प्रियंका पांडेय ने जन जागृति समिति के बैनर तले नगर के वरिष्ठ व समाजसेवियों को प्रतीक चिह्न व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। श्री गुरुद्वारा कमेटी व संयोजक रंजीत सिंह गांधी, सतवंत सिंह गांधी, गौरव चौपड़ा, संजय माधवानी, दरविंदर सिंह, पप्पू, राजेंद्र चौधरी, वीरेंद्र चौहान, करुणा शंकर दुबे, अखिलेश पोरवाल, अशोक चौपड़ा, सीके शुक्ला, राजेश नारायण दुबे, रामपाल सिंह राठौर एडवोकेट आदि मौजूद रहे।