फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्कूल की जर्जर छत का हिस्सा गिरा, मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। लखना कस्बा के प्राथमिक विद्यालय प्रथम के परिसर में स्थित पुराने जर्जर भवन की छत का हिस्सा गिरने से सफाई कर रहा मजदूर कस्बा के ही मोचियान मोहल्ला निवासी अजब सिंह घायल हो गया। प्रधानाध्यापक शाहिद जमाल ने मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने बताया कि जर्जर भवन का एक खंभा गिर गया था। गुरुवार को उसके मलबे को मजदूर लगाकर साफ कराया जा रहा था। उसी दौरान कुछ और हिस्सा गिर गया। जिससे मजदूर घायल हो गया। बताते चलें कि कस्बा प्राथमिक विद्यालय प्रथम परिसर में पुराना भवन जर्जर हो गया है। जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। जर्जर भवन की चूना, सुरखी व ईंट से बनी दीवारें आए दिन भरभरा कर ढहती रहती हैं। वार्ड के सभासद दिनेश कुशवाह उर्फ छैया ने कई बार सांसद सहित प्रशासन को इस संबंध में अवगत भी कराया। इसके बाद भी अफसरों की नींद नहीं टूटी है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि उन्होंने कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र जर्जर भवन को गिरवाने को दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी महेवा धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि लखना स्थित प्राथमिक स्कूल प्रथम में जर्जर भवन का मूल्यांकन नहीं हो पाया है। मूल्यांकन के बाद गिरवाया जाएगा। मूल्यांकन के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा जा चुका है।


छुट्टी के चलते बड़ा हादसा होने से बचा
गुरुवार को एक से आठ तक के स्कूल के बच्चों की प्रशासन ने ठंड के चलते छुट्टी कर रखी थी। स्कूल में केवल शिक्षक ही थे। कस्बा लखना के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बच्चों की छुट्टी के चलते कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें