फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गुरबाणी व शबद गायन से गूंजे गुरुद्वारे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सर्वधर्म समभाव के अग्रदूत श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में यह पर्व अपार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शबद-कीर्तन के साथ आतिशबाजी की गई। गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर छका।
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव को लेकर 15 दिनों से भक्तिमय माहौल बना हुआ था। प्रतिदिन प्रातःकालीन प्रभात फेरियां और शबद-कीर्तन से नगर की गलियां गूंजती रहीं। गुरुद्वारा साहिब में चल रही 16 श्री अखंड पाठ साहिब की शृंखला अर्धरात्रि प्रकाशोत्सव के बाद समाप्त हुई। सुबह से ही श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों और सभी समुदायों के लोगों का तांता लगा रहा। यह सामाजिक एकता की अनूठी मिसाल थी।
समारोह में जगजोत, अंतरप्रीत, परविंदर कौर सहित कई बच्चों ने सुमधुर गुरबाणी शबद गायन किया। मुख्य ग्रंथी भाई अमरजीत सिंह व किशन सिंह ने मधुर कीर्तन प्रस्तुत किए। गुरुद्वारा साहिब को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों और सुगंधित फूलों से सजाया गया था। दोपहर में दीवान की समाप्ति के बाद लंगर लगा, जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि दीवान में पुष्प वर्षा के बीच भव्य आरती संपन्न हुई।
विज्ञापन


डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज को समानता, प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार तरनपाल सिंह कालरा ने कहा कि गुरु नानक देव जी संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक हैं। उन्होंने ''''किरत करो, नाम जपो और वंड छको'''' के सिद्धांत पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सेवादारों को सम्मानित किया गया और अध्यक्ष तरनपाल सिंह कालरा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें