फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को गोली मारी

Wed, 14 Jan 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव संतोषपुर घाट के पास शौच को जा रहे एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के जांघ में लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन


संतोषपुर घाट निवासी अवनीश (24) पुत्र विश्राम सिंह कठेरिया सोमवार को इटावा आया था। इटावा से लौटकर जब वह गांव के पास पहुंचा तो नदी के पास शौच क्रिया को जाने लगा। अवनीश के मुताबिक रास्ते में गांव के ही तीन लोगों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

इससे पहले हमलावर फरार हो गए। घायल अवनीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अवनीश ने पुलिस को बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते पत्नी मायके चली गई। गांव में ही उसकी पत्नी के रिश्तेदार रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने उसे धमकाया और पत्नी को वापस बुलाने का दबाव बनाया। जब उसने मना कर दिया तो उक्त लोग उससे रंजिश मानने लगे। इसी रंजिश के चलते उसे गोली मारी गई है। उसका यह भी कहना था कि यदि वह गोली लगने के बाद मौके से न भागता तो उक्त लोग उसकी हत्या कर देते। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें