फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जीआरपी ने अंतरजपनदीय आरोपी को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जीआरपी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अंतरजनपदीय वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ जीआरपी उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह की अगुवाई में वारंटी को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। जीआरपी टीम ने फफूंद रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी सोनू उर्फ राजकुमार निवासी पढ़िन, कोतवाली औरैया को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी काफी समय से कोर्ट में अनुपस्थित चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी सोनू उर्फ राजकुमार के खिलाफ विभिन्न जिलों में मामले दर्ज है। इसमें इटावा और जीआरपी मथुरा थानों में चोरी, चोरी का माल रखने और गैंगस्टर एक्ट मामले दर्ज हैं। इस मौके पर चौकी प्रभारी एसआई अजीत कुमार, सिपाही छविराम सिंह और महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें