फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीष्मा का खाना पीना छूटा, ड्रिप के सहारे शरीर

Sun, 24 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
100 से ज्यादा शेरनी प्रेगनें
विज्ञापन
इटावा सफारी पार्क में शेरनी कुंवारी को भी रविवार को लाइव वैक्सीन दे दी गई। कुंवारी को एनिमल हाउस में रखा गया है। जबकि अन्य शेरों को ब्रीडिंग सेंटर और कैनाइन डिस्टेंपर से जूझ रही ग्रीष्मा को वेटनरी हास्पिटल में रखा गया है। ग्रीष्मा की हालत नाजुक होती जा रही है। दो दिनों से ग्रीष्मा का खाना पीना छूट गया है। अब वह सिर्फ दवाइयों और ड्रिप के भरोसे है।
विज्ञापन


अमेरिकी विशेषज्ञों द्वारा हाल ही में तैयार की गई कैनाइन डिस्टेंपर की लाइव वैक्सीन का सफारी के शेरों में साइड इफेक्ट न होने पर रविवार को शेरनी कुंवारी का भी वैक्सीनेशन किया गया। सफारी के डाक्टर उस पर कड़ी नजर रख इसकी रिपोर्ट विदेशी विशेषज्ञों को देंगे। दूसरी ओर वेटनरी हास्पिटल में कैनाइन डिस्टेंपर से जूझ रही शेरनी ग्रीष्मा की हालत बिगड़ती जा रही है। गुर्दे ठीक से काम न करने से स्थिति गंभीर है।

सफारी में तैनात तीन डाक्टरों की टीम दिन रात ग्रीष्मा पर नजर रखे है। पिछले पैरों के काम न करने से वह सिर्फ कूल्हे पर जोर लगाकर ही हिल पा रही है। कूल्हे पर जख्म हो रहे हैं। खाना पीना बंद होने से ग्रीष्मा का प्रतिदिन एक किलो वजन कम हो रहा है। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर अनिल पटेल ने बताया कि ग्रीष्मा के इलाज के लिए आईवीआरबी और देश के अन्य पशु विशेषज्ञ अमेरिकी विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें