फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: 50 शिकायतें दर्ज, दो का निपटारा

Sat, 07 Nov 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 23:::सुनील कुमार।
विज्ञापन
भरथना। शनिवार को तहसील सभागार में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर 50 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम दुबे ने जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य पूरे कराने की मांग की। पूर्व प्रधान शैलू शुक्ला ने रास्ता बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। नरेश चंद्र पोरवाल ने लेखपाल पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए मकान मरम्मत रोकने की शिकायत की।
महाराज सिंह ने आम रास्ते पर कब्जे की बात कही। दीवान सिंह और अमोल सिंह ने सार्वजनिक नाली निर्माण की मांग की। कमलेश बाबू और अमर सिंह ने जलभराव से निजात दिलाने की व्यवस्था मांगी।
विज्ञापन




नगला कुअरपाल ऊमरसैंडा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनके गांव में आने-जाने के लिए केवल पगडंडी का रास्ता है। ग्रामीण छह साल से इस समस्या के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र दे रहे हैं, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
-


जवाहर रोड निवासी तारादेवी (72) पैरालाइसिस से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति का नाम खतौनी में दर्ज नहीं किया गया, जबकि सेल टैक्स बकाया जमा हो चुका है। तहसील कर्मचारी पत्रावली गायब होने का बहाना बनाकर उन्हें कई वर्षों से टरका रहे हैं।

फोटो 23:::सुनील कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें