फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की अधिकांश ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चुने गए सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पंचायत उप चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान सोमवार को रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की जांच का काम भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन

अधिकांश स्थानों पर एक-एक नामांकन पत्र भरे जाने से ग्राम पंचायत सदस्य का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है। इसके चलते कम स्थानों पर ही 12 मई को मतदान होगा। इसके बाद सदस्य संख्या का कोरम पूरा हो जाएगा और सभी ग्राम पंचायतों का गठन होने पर गांव की सरकार काम करने लगेगी।
बसरेहर ब्लाक की 38 ग्राम पंचायतों में 401 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त थे। इनमें 424 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। सोमवार को नामांकन वापसी के दौरान 23 पंचायत सदस्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।
विज्ञापन

अब बसरेहर ब्लाक के 401 ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्विरोध चुना जाना तय है। यहां अब चुनाव नहीं होगा। परियोजना निर्देशक व बसरेहर आरओ अशोक कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र वापसी होने के बाद 401 पंचायत सदस्यों को निर्विरोध चुना जाना तय हैं।
सैफई संवाद के मुताबिक ब्लाक क्षेत्र में 15 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव कराए जाएंगे। 238 ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशी निर्विरोध घोषित होने तय हैं।
ब्लाक क्षेत्र में 253 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पदों के सापेक्ष 238 नामांकन दाखिल हुए थे। इस कारण उन लोगों का निर्विरोध चुना जाना तय है। एडीओ पंचायत अनिल कुमार बाजपेई ने बताया 253 स्थानों में पर्चा वापसी के बाद 238 स्थानों पर एक एक पर्चा ही दाखिल रहा।
इसलिए वहां पर निर्विरोध वार्ड तय हो गए हैं। पांच ग्राम पंचायतों में 15 वार्डों में 2-2 पर्चे दाखिल हुए है। वहां पर चुनाव कराया जाएगा। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन करवा दिए गए हैं।
जसवंत नगर संवाद के मुताबिक पंचायत उपचुनाव में ब्लाक के 285 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पदों में सभी सदस्य एक एक पर्चा होने के चलते निविरोध निर्वाचन तय है।
अब सभी ग्राम सभाओं का कोरम पूरा हो गया। एडीओ पंचायत वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 61 ग्राम सभाओं में पहले ही 31 ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण कर चुके थे उपचुनाव में 30 ग्राम सभाओं का 285 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना था।
इसके लिए 324 पर्चे भरे गए। इसमें दो पर्चे निरस्त हो गए और 37 पर्चे वापस हो गए। बाकी सभी स्थानों पर एक एक पर्चा होने के चलते सभी निविरोध निर्वाचित होने तय हैं।
महेवा ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 749 पद के लिए रविवार को कुल 865 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। सोमवार दोपहर तक वापसी हुई है। यहां भी ज्यादा पदों पर चुनाव नहीं होंगे।
भरथना संवाद के मुताबिक ब्लाक क्षेत्र में रिक्त 399 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर कुल 467 नामांकन जमा हुए थे। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच व वापसी के बाद 368 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर एक-एक ही दावेदार का पर्चा शेष रहने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
वहीं, क्षेत्र अंतर्गत 11 पंचायत में 20 बूथों पर 31 वार्ड में चुनाव होगा। सोमवार को नामांकन वापसी के दिन 12 दावेदारों ने अपना पर्चा वापस लिया है।
जबकि जांच में 24 नामांकन पत्र निरस्त किए गए। यह जानकारी आरओ डा.सुरेश चंद्र, बीडीओ राजेश कुमार मिश्रा व एडीओ पंचायत इम्तियाज अतहर ने संयुक्त रूप से दी।
चकरनगर संवाद के मुताबिक ब्लाक क्षेत्र चकरनगर में 285 ग्राम पंचायत सदस्यों में 265 निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाने तय हैं। गौहानी डिलौली जगतौली के 4 वार्डों में कोई नामांकन नहीं हुआ है 16 वार्डों में निर्वाचन होगा सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटन कर दिया गया है।
ताखा संवाद के मुताबिक ब्लॉक में 224 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह गए थे। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यहां पर सभी 224 पदों पर ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने तय हैं। कुल 237 नामांकन पत्र जमा हुए थे। इनमें से 13 नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें