फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम केलोखर में एक विवाहिता निकली कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
केलोखर में पहुची टीम - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जसवंतनगरः क्षेत्र के ग्राम केलोखर मे एक 20 वर्षीय विवाहिता के पॉजिटिव निकलने से गांव वालों में खौफ पैदा हो गया। जानकारी पाकर उपजिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु ने मौके पर पहुॅचकर विवाहिता को कोविद.19 अस्पताल जसवंतनगर भेजा तथा गांव के आसपास बैरिकेटिंग करने के आदेश लेखपालो को दिये। संक्रमित महिला का पति दिल्ली मे मजदूरी करता था। एक जून को वह गांव मे परिवार सहित आया था। लोगो ने इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियो को दी उसके बाद 3 जून को उसकी सैपलिंग की गई थी। इसके अलावा गांव मे 8 अन्य लोग भी आये थे उनकी भी सैपलिंग की गई थी। लेकिन और सभी लोगो का सैम्पल निगेटिव आया तथा 20 वर्षीय विवाहिता का सैम्पल पॉजिटिव आया इसके बाद उपजिलाधिकारी जसवंतनगर क्षेत्राधिकारी सैफई चन्द्रपाल सिंह मौके पर पहुॅचे और उन्होने कोविद.19 अस्पताल जसवंतनगर से एम्बुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र जसवंतनगर भेजा उपजिलाधिकारी ने गांव मे बाहरी व्यक्ति को आने जाने पर रोक लगा दी है और क्षेत्रीय लेखपाल को गांव के आसपास बैरीकेटिंग करने के तथा पुलिस व्यवस्था को भी दुरूस्त रखने के निर्देश दिये है। फोटो: गांव मे पहुॅची सरकारी विभाग के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें