फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी से डॉक्टर गायब, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा जहाँ एक ओर कोरोना जैसी महामारी के चलते चिकित्सक रात दिन एक करके मरीजों के इलाज के लिये लगे है वही महेवा सी एच सी में तैनात एक मनमौजी चिकित्सक गत 3 जून से बिना किसी सूचना के गायब है जिसकी सूचना अधीक्षक के द्वारा उच्चाधिकारियों को दे दी गयी है । विदित हो कि महेवा सी एच सी में तैनात चिकित्सक डॉ मनोज गोड़ जो कि पिछले सप्ताह अस्पताल में हुए एक चिकित्सीय परीक्षण के मामले में लेनदेन के चलते चर्चा में आने के बाद 3 जून से बिना किसी अवकाश स्वीकृत के गायब है । जब इस बारे मे अधीक्षक सी एच सी डॉ यतेंद्र राजपूत ने बताया कि चिकित्सक के द्वारा कोई भी अवकाश का प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया नहीँ कोई मौखिक सूचना दी गयी है इसकी जानकारी उन्होंने लिखित रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उनके द्वारा दे दी गयी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें