सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डा. ब्रिगेडियटर टी प्रभाकर को शपथ दिलाते सीएम/ कुलाधिपति अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डा. (ब्रिगे) टी. प्रभाकर के साथ विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों और पदाधिकारियों को मंगलवार को कुलाधिपति अखिलेश यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रतिष्ठापन समारोह सैफई पंडाल में आयोजित किया गया। इसमें प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अनीता सिंह ने कहा कि सैफ ई मेडिकल विश्वविद्यालय को शिक्षण के साथ रिसर्च पर भी फोकस करना होगा। इससे संस्थान का नाम देश और दुनिया में सुनाई देगा। रिसर्च कार्यों में सरकार से पूरा सहयोग मिलेगा।
कुलपति ब्रिगेडियर टी प्रभाकर ने कहा कि रिम्स सैफई की स्थापना 2005 में हुई थी। इन दस वर्षों में संस्थान ने विश्वविद्यालय का रूप ले लिया है। उम्मीद है यहां से प्रशिक्षित चिकित्सक दुनिया में नाम करेंगे। उन्हाेंने कहा कि जल्द ही सुपर स्पेशियलिटी भवन का निर्माण भी पूरा हो जाएगा। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव, सांसद तेजप्रताप यादव, सलाहकार मुख्यमंत्री आलोक रंजन, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अनीता सिंह, एमसीआई के पूर्व चेयरमैन डा. केतन देसाई, मुख्य सचिव दीपक सिंघल, प्रमुख सचिव चिकित्सा डा. अनूप चंद्र पांडेय, महानिदेशक डा. वीएन त्रिपाठी, डा. सौदान सिंह, कुलपति डा. सौदान सिंह, प्रो. रविकांत, कुलपति कानपुर विश्वविद्यालय डा. वैसमपायन, राकेश कपूर, डा. चक्रराव, विक्रम सिंह, संकाय अध्यक्ष प्रो केएम शुक्ला, कुलसचिव राधाकृष्ण सिंह, वरिष्ठ प्रो. मोहन सिंह, प्रो पीएस सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा (ब्रिगे) एसके गुप्ता, वित्त नियंत्रक पीएन सिंह, जेडीएमएम बलवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। कुलपति डा (ब्रिगे) टी प्रभाकर ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।