फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में गायों और सांड़ों के रहने की व्यवस्था अलग

विज्ञापन
परौली रमायन गोशाला में पानी की टंकी लगी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। विकासखंड बसरेहर के ग्राम पंचायत परौली रमायन में स्थित जिले की सबसे बड़ी गोशाला में गायों और सांड़ों के रहने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। 118 बीघा जमीन में इस गोशाला में पांच हजार लीटर की तीन पानी की टंकियां लगा दी गई हैं। पता चला है कि एक-दो दिन के अंदर कानपुर मंडल के आयुक्त नोडल अधिकारी यहां का दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

गोवंश के बाड़े को चारों तरफ से एंगिल पाइप से घेराव कर गेट बनाया गया है ताकि गाय व सांड़ आपस में टकरा न सकें। पहले भूसा खाने के चक्कर में भारी-भरकम सांड़ गायों पर हमला कर देते थे। इससे वे घायल होकर गिर जाती थीं। कई गायों की मौत तक हो गई। इसी वजह से अब गाय और सांड़ों को अलग-अलग रखने की व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही अलग-अलग हरा चारा व भूसा दिया जा रहा है।
इसके अलावा गोशाला में मौजूद टीन शेड को जोड़ते हुए खड़ंजा बिछाया गया है। हर टीन शेड पर नंबरिंग की व्यवस्था की गई है। कुल 14 टीन शेड हैं। गोशाला में लगाई गईं तीन 5000 लीटर क्षमता वाली टंकियों से हर नांद में टोटी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

गोशाला में एक जनरेटर की व्यवस्था भी हो गई है। इसके अलावा करीब 200 अशोक, पीपल, पाकड़, शहतूत, अनार के पौधे भी लगाए गए है। बसरेहर से भाजपा मंडल अध्यक्ष मनु यादव गोशाला में व्यवस्था की देखरेख कर रहे हैं।
उन्होंने बताया इस समय गोशाला में 1148 गोवंश मौजूद हैं। गो सेवा समिति के उपाध्यक्ष भाजपा नेता मनीष यादव पतरे ने बताया गोशाला में भागवत कथा कराई जाएगी। पर्याप्त बिजली की व्यवस्था न होने से रात्रि में लगाए गए कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें