फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था न सुधरी तो सड़कों पर उतरेंगे: गोपाल

Mon, 29 May 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और अन्य नेता। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
इटावा।
विज्ञापन

 प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को छह माह का समय दिया है। यदि ऐसे ही हालात बने रहे तो इससे पहले भी संघर्ष के लिए सड़कों पर उतरेंगे।
सोमवार को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अगुवाई में सपाई नारेबाजी करते हुए कचहरी पहुंचे। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार को बने दो माह हो चुके हैं। इस दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। भाजपा एवं आरएसएस से जुड़े बजरंग दल, विहिप, युवा मोर्चा और हिंदू युवा वाहिनी ने कानून को अपने हाथों में ले लिया है। प्रदेश में हत्या, डकैती तथा बलात्कार की घटनाएं हुईं। दलितों तथा कमजोर वर्ग का उत्पीड़न प्रारंभ हो गया है। पुलिस कप्तान के आवास तक भाजपा सांसद, विधायक एवं उपद्रवी घुस गए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन दिए जाने का आवाहन किया था।
विज्ञापन


ज्ञापन के जरिये राज्यपाल से मांग की गई है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार किया जाए।  
ज्ञापन देने वालों में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिला महासचिव चंदन सिंह बघेल, पूर्व एमएलसी दयाराम प्रजापति, चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, विमल भदौरिया, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष नफीशुल हसन अंसारी, ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, आनंद यादव टंटी, अजय दुबे, युवजन सभा जिलाध्यक्ष राजकुमार बबलू, पदम त्रिपाठी, उत्तम प्रजापति, अमित सोनी जिला प्रवक्ता, कन्हैया यादव, डा. आशीष दीक्षित, शिवम यादव जिला प्रवक्ता लोहिया वाहिनी, कमलेश कुमार कठेरिया, मु. शमी कुरैशी,  रिजवान कुरैशी, अजय दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


डीएम को ही ज्ञापन देने पर अड़े सपाई
इटावा। जब सपाई ज्ञापन देने के लिए डीएम कक्ष में पहुंचे उस समय डीएम सेल्वा कुमारी जे कोर्ट में थीं। उन्होंने ज्ञापन लेने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को भेजा लेकिन सपाई इस जिद पर अड़ गए कि ज्ञापन डीएम को ही देंगे। बाद में डीएम सेल्वा कुमारी आई लेकिन कक्ष में भीड़ देखकर ये कहकर वापस कोर्ट चली गईं कि केवल पांच लोग ज्ञापन देने आएं। इस पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिला महासचिव चंदन सिंह बघेल, विमल भदौरिया, चंदगीराम यादव उन्हें ज्ञापन देने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें