फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला के निर्माण का लिया संकल्प

Fri, 20 Nov 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपाष्टमी के पुनीत पर्व पर टिक्सी मंदिर के निकट स्थित ऐतिहासिक कालीबाड़ी में गायों का पूजन व शृंगार करने के पश्चात गुरु दरबार में हवन किया गया। कालीबाड़ी परिसर में गौवंश की रक्षा के लिए गौशाला का नामकरण के साथ ही गौशाला निर्माण का संकल्प  भी लिया गया। 
विज्ञापन


सिद्ध कालीबाड़ी आश्रम के स्वामी शिवानंद जी महाराज एवं गौरक्षा आंदोलन समिति के प्रदेशाध्यक्ष व विहिप नेता श्रीकृष्ण वर्मा की उपस्थिति में हुए हवन-पूजन कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर ‘हिंदू सम्राट’ अशोक सिंहल जी की आत्म की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।

हवन, पूजन कार्यक्रम में स्वामी शिवानन्द जी महाराज ने गायों का तिलक कर उन्हें ग्रास दिया और यज्ञ में यजमान के रूप में मौजूद रहकर आहुतियां दीं। उनके साथ विवेक रंजन गुप्ता, मीडिया प्रमुख अजय सिंह कुशवाहा, आरुणि दुबे, ओमरतन कश्यप, शरद सक्सेना, धीरेंद्र यादव, अमित मिश्रा, मुकुल, दिनेश दुबे ने गौसेवा का संकल्प लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें