फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: परचून की गुमटी में आग से हजारों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो19 : इकदिल में हाईवे किनारे गुमटी में लगी आग के बाद जला हुआ सामान। संवाद
विज्ञापन

आगरा–कानपुर हाईवे किनारे बुधवार सुबह की घटना

लोगों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। आगरा–कानपुर नेशनल हाईवे किनारे बुधवार सुबह एक परचून की गुमटी में अचानक आग लगने से अंदर रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
गांव पिलखर निवासी राजीव की आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे किनारे गुमटी में परचून की दुकान है। बुधवार सुबह वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चाय-नाश्ते के लिए गया था। इसी दौरान गुमटी से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में ने उसे सूचना दी।
विज्ञापन


राजीव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सबमर्सिबल पंप के पाइप और बाल्टियों के जरिए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक दुकान में रखा चिलर समेत सारा परचून का सामान पूरी तरह जल चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें