फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मालगाड़ी का इंजन लगाकर रवाना की गई गोमती एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार शाम दिल्ली से लखनऊ जा रही गोमती एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया। इस कारण ट्रेन जसवंतनगर रेलवे स्टेशन के पास डाउन मेन लाइन पर शाम करीब छह बजे रुक गई। ट्रेन के बीच ट्रैक पर खड़े हो जाने से यात्री परेशान हो गए। करीब एक घंटे बाद मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब छह बजे ट्रेन संख्या 12420 गोमती एक्सप्रेस दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। लोको पायलट ने घटना की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम टूंडला को दी जिसके बाद रेलवे तकनीकी टीम ने इंजन को दोबारा चालू करने के कई प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस दौरान पीछे आ रही कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को लूप लाइन से निकाला गया। करीब एक घंटे बाद मालगाड़ी का इंजन मौके पर भेजा गया। इसके बाद इंजन को गोमती एक्सप्रेस से जोड़कर ट्रेन को शाम सात बजे लखनऊ की ओर रवाना किया गया। तकनीकी खराबी के कारण करीब एक घंटे डाउन मेल लाइन प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें