गोदाम में आग के बाद मौके पर जमा लोग।
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छैराहा के पास एक नमकीन की गोदाम में शुक्रवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं निकलते देख लोगों ने इसकी जानकारी गोदाम मालिक को दी। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने के कारण करीब पांच लाख का सामान राख हो गया।
मालियन टोला छपैटी निवासी उमेश शर्मा के पास क्रैक्स नमकीन की एजेंसी है। उन्होंने छैराहा निवासी मुन्ना अग्रवाल की गोदाम किराये पर लिया है। यहां माल भरा था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह गोदाम बंद कर घर चले गए। थोड़ी ही देर बाद लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा तो इसकी जानकारी उमेश कोदी। वह मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला, तो आग देख उनके होश उड़ गए। लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को देनी चाही लेकिन फोन नहीं उठा। कोतवाली पुलिस भी मौके पर नही पहुंची, जिससे लोगों में काफी रोष देखा गया। बाद में डीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक लोग आग बुझा चुके थे। गोदाम में रखा करीब पांच लाख का माल जलकर राख हो गया।
जाम में फंसी रही फायर ब्रिगेड
इटावा। डीएम के निर्देश पर जब फायर ब्रिगेड छैराहा के लिए रवाना हुई तो वह पुरबिया टोला में जाम में फंस गई। जाम खुलता न देख चालक ने वापस नौरंगाबाद चौराहा होकर वहां पहुंचने का प्रयास किया लेकिन नौरंगाबाद चौराहे पर भी जाम लगा था। इस कारण गाड़ी देर से पहुंची।