फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में सैम्पलिंग कराकर प्रतिदिन दें सूचना- डीएम

विज्ञापन
फोटो संख्या 07 समीक्षा बैठक में निर्देश देते डीएम जेबी सिंह - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में कोरोना के मरीज अधिक संख्या में मिल रहे हैं, इसलिए शहर में सैंपलिंग का कार्य प्राथमिकता पर कराया जाए।
विज्ञापन

इसकी सूचना भी रोजाना उपलब्ध कराई जाए। कंटेनमेंट जोन में अधिक से अधिक सैंपलिंग कराई जाए। ये निर्देश जिलाधिकारी जेबी सिंह ने दिए।
शुक्रवार को विकास भवन के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि जिले में सैंपलिंग की संख्या प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य से काफी कम है। सैंपलिंग की संख्या बढ़ाएं।
विज्ञापन

जिले में संचालित सभी मोबाइल टीमें सुबह 10 बजे चिह्नित स्थलों पर पहुंचकर लोगों की सैंपलिंग करें। उन्होंने कहा कि जिस गांव में सैंपलिंग कराई जाए उस क्षेत्र के थानाध्यक्ष को सूचना दी जाए।
विज्ञापन

ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। यदि कहीं सैंपलिंग में असुविधा आए तो संबंधित उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर सैंपलिंग कराएं।
बैठक में सीडीओ राजा गणपति आर, सीएमओ डॉ. एनएस तोमर, अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. एसएस भदौरिया, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें