फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: घर के बाहर साइकिल सीख रही बालिका से दुष्कर्म, आरोपी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर साइकिल सीख रही बालिका से दुष्कर्म, आरोपी भागा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम घर के बाहर साइकिल चलाना सीख रही बालिका को गांव के ही एक युवक ने हवस का शिकार बना डाला। ग्रामीणों के आने पर आरोपी मौके से भाग गया। खून से लथपथ हालत में बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बालिका (8) सरकारी स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर को वह स्कूल से पढ़कर घर लौटी थी। अपना होमवर्क पूरा करने के बाद शाम के समय वह घर के बाहर सड़क पर साइकिल चलाना सीख रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान जब बालिका साइकिल चलाते हुए घर से कुछ दूर सुनसान इलाके की तरफ निकल गई, तभी पीछे से आ रहे गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया। आरोपी मासूम को जबरन करीब 600 मीटर दूर खेतों के पास स्थित यूकेलिप्टस की बगिया में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बालिका की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। ग्रामीण बगिया में पहुंचे, तो वहां बालिका को खून से लथपथ पड़ी थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों को देने का प्रयास किया, लेकिन उस समय उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। पिता भेड़ चराने गए थे और मां धान की रोपाई करने खेत पर गई हुई थी। घटना का पता चलते ही बालिका के चचेरे भाई मौके पर पहुंचे। वे बदहवास हालत में मासूम को गोद में उठाकर घर लाए और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया। सीओ रामदवन मौर्य ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें