अगवानी के समय डांस को लेकर ठेलियां की खींचातान में गिरी बच्ची
संवाद न्यूज एजेंसी
औरास। फतेहपुर नरसा गांव में बरात आई बच्ची बैंड वालों की ठेलिया की टक्कर से सिर के बल सड़क पर गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
लखनऊ जिले के रहीमाबाद थानाक्षेत्र के भदौरियाखेड़ा निवासी धर्मेंद्र की बरात रविवार रात औरास थानाक्षेत्र के फतेहपुर नरसा गांव निवासी सजीवन के घर आई थी। देर शाम द्वारचार की रस्म पूरी होने के बाद बराती बैंडबाजा के साथ वधू पक्ष के दरवाजे जा रहे थे। तभी कुछ युवक डांस करने लगे। डांस के दौरान युवकों की अगवानी में आई ठेलिया की खींचातानी में भदौरिया खेड़ा निवासी महेंद्र की बेटी अनन्या (7) का हाथ छूट गया और वह जमीन पर सिर के बल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे शाहपुर तोंदा स्थित निजी अस्पताल लाए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। जैसे तैसे शादी की रस्में अदा हुईं और सोमवार भोरपहर ही दुल्हन की विदाई कर दी गई।