फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बालिका की मौत

Sat, 21 May 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 इकदिल थाना के अंतर्गत भरथना रोड पर गांव महनेपुर के पास ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को रौद दिया। इस हादसे में एक बालिका की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पिता व बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ने ट्रक को भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने चालक को ट्रक समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पुराना भरथना के मोहल्ला भुर्जियन टोला निवासी रज्जन लाल अपनी पुत्रियों किरन (12 वर्ष) व रेशमा (14 वर्ष) के साथ बाइक से अपने साढू़ के गांव चांदनपुरा में झंडा चढ़वाने के लिए जा रहे थे। दूसरी बाइक पर उसके परिवार के अन्य लोग थे। जैसे ही वह महनेपुर गांव के पास पहुंचे, तभी इटावा से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किरन ट्रक  के नीचे आ गई, जबकि रज्जन व रेशमा दूसरी ओर जा गिरे। ट्रक के नीचे आने किरन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया।

पीछे बाइक से आ रहे परिजनों ने हादसे की सूचना भरथना पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भरथना विकास राय मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने रास्ते में ट्रक को मय चालक पकड़ लिया। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इकदिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में रज्जन को मामूली व रेशमा को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें