फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जालौन के लिए ईंट भट्ठा मजदूर ने की खुदकुशी

Wed, 13 Sep 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में ईंट भट्ठे के पीछे पेड़ पर मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बेटे ने भट्ठा मालिक पर मजदूरी न देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




बुधवार की सुबह करीब 10 बजे विजयपुरा गांव स्थित ईंट भट्ठे के पीछे लगे नीम के पेड़ से जालौन जिले के थाना व कस्बा सिरसा कलार निवासी मोहम्मद शाह (65) का शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी भट्ठे के मुनीम ईशू भदौरिया को दी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।

थाना प्रभारी यशवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की जांच पड़ताल कराकर शव को पेड़ से उतारवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुनीम ईशू भदौरिया ने बताया कि मोहम्मद शाह दो साल से भट्ठे पर ईंट पथाई का काम कर रहा था और यहीं पर ही रहता था।
विज्ञापन




उधर, बेटे याकूब शाह ने बताया कि पिता मोहम्मद शाह दो साल से इसी भट्ठे पर मजदूरी करते थे। रक्षाबंधन पर घर आए थे। एक दिन रुकने के बाद अगले दिन वापस आ गए थे। बताया कि मंगलवार की सुबह फोन पर पिता से बात की थी, तब सब ठीक था। आरोप लगाया कि भट्ठा मालिक ने काफी समय से मजदूरी नहीं दिए थे। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें