फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: युवती ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के गांव नगला विशुन में युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला विशुन के रहने वाले रामवीर सिंह लोधी की पुत्री कुमारी चांदनी (18) ने बुधवार को आंगन में कुर्सी रखकर छत पर पड़े लोहे के जाल में दुपट्टा बांधकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि उस समय परिजन खेतों की तरफ गए थे। युवती ने फंदा लगाने से पहले घर के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए थे। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच की। उपनिरीक्षक जसवंतसिंह मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन युवती के खुदकुशी करने की वजह नहीं बता पाए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें