भरथना। गिरधारीपुरा क्लब भरथना ने प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट जीत लिया है।
मिडिल स्कूल मैदान में खेले जा रहे टूर्नामेंट में रविवार को दूसरे दिन गिरधारीपुरा क्लब भरथना व सिसाहट टीम के बीच हुआ। पांच सेट के मुकाबले में गिरधारीपुरा भरथना की टीम ने 3-1 से खिताबी मुकाबला जीत कर परचम फहराया। मैच के रैफरी सतेंद्र यादव, टिल्लू रहे। कमेंट्री सुरेंद्र दुबे व विजय यादव ने की। टूर्नामेंट के दौरान वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 80 किलोग्राम वर्ग में सिम्पू शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें समिति ने नकद पुरस्कार प्रदान किया।
टूर्नामेंट का आयोजन आदर्श बॉलीवॉल क्लब ने किया। समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल आदि ने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पुष्कर यादव, रवि यादव, मुकेश यादव,पूर्व प्रधान सुधीर श्रीवास्तव,सुशांत पालीवाल,श्याम बरयानी,रविन्द्र यादव,अरविंद दुबे, सुरेश सिंह कुशवाह आदि उपस्थित रहे। संयोजक सुखराम सिंधी ने सभी का आभार प्रकट किया।