इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव जसवीर सिंह यादव ने राजकीय महिला शरणालय का निरीक्षण वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया। उन्होंने सभी संवासिनी को कोविड वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए।
सहायक अधीक्षक जुबैदा खातून ने बताया कि शरणालय में 26 संवासिनी और दो बच्चे हैं। सभी का कोविड-19 टेस्ट कराया जा चुका है। कुछ संवासिनियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनको आइसोलेशन वार्ड में रखकर उपचार किया जा रहा है। ठीक होने वाली संवासिनी को पुन: वार्ड में भेज दिया गया है। समय-समय पर सेनैटाइजेशन भी करवाया जा रहा है।
शरणालय आने वाली संवासिनी को 14 दिनों तक आइसोलेशन वार्ड में रखा जाता है। सचिव ने कहा कि सभी संवासिनियों को वैक्सीन लगाने के लिए सीएमओ को पत्र लिखें। सचिव ने संवासनियों से बातचीत भी की।