फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जले ट्रांसफार्मरों की कराएं मरम्मत : एसई

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बिजली विभाग गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए अलर्ट पर है। अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव ने कुनैरा स्थित विभागीय स्टोर का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विद्युत सामग्री और उपकरणों की स्थिति जांची। अधीक्षण अभियंता ने निर्देश दिए कि गर्मी में ट्रांसफार्मर खराब होने पर उपभोक्ताओं को लंबे समय तक परेशानी न हो। लाइन फाल्ट की स्थिति में भी त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। 10 केवीए, 16 केवीए, 25 केवीए, 63 केवीए और 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मरों को पर्याप्त संख्या में तैयार रखा जाए। उन्होंने जले ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में तेजी लाने को कहा। जरूरत पड़ने पर तत्काल प्रतिस्थापन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। स्टोर प्रभारी को बिजली लाइनों की मरम्मत में उपयोग होने वाली सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया। बारिश और आंधी-तूफान की संभावनाओं को देखते हुए आपातकालीन सामग्री भी तैयार रखी जाए। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ जाती है। विभाग का प्राथमिक लक्ष्य उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देना है। अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने को कहा गया। फाल्ट होने पर त्वरित कार्रवाई की जाए, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें