फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को शिक्षित किए बिना न बढ़ेगी जीडीपी

Fri, 12 Jun 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर तहसील सभागार में आयोजित लीगल अवेयरनेस कैंप में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम प्रहलाद टंडन ने कहा कि देश के सारे बच्चों को शिक्षित किए बिना जीडीपी को 10 प्रतिशत तक लाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


बाल श्रम के मामले में सभी का जागरूक होना जरूरी है। श्री टंडन ने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 253 मिलियन बच्चे हैं जिनमें से 12.5 मिलियन बच्चे बाल श्रम कर रहे हैं।

उपजिलाधिकारी हंसराज यादव ने कहा कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम कराना कानूनन अपराध है। स्कूल जाने की उम्र में काम कराना समाज के लिए एक अभिशाप है।
विज्ञापन


काम करने वाले बच्चों की संभ्रांत लोग मदद करें ताकि वह भी पढ़ लिखकर आगे निकल सकें। प्रभारी खंड विकास अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान ने कहा गरीबी के कारण या अशिक्षा के कारण बहुत से परिवार अपने बच्चों को स्कूल भेजने में दिलचस्पी नहीं रखते। गांव व आसपास के लोगों को उन्हें स्कूल भिजवाने के लिए प्रेरित करना चाहिए ।

अधिवक्ता वी के मिश्रा, समाज सेवा राजीव कुमार गुप्ता आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कैंप का संचालन तहसीलदार जयकरन सिंह कुशवाह ने किया। इस दौरान पैरालीगल वालंटियर सुप्रिया मिश्रा, रमा पोरवाल, सुशीला आदि उपस्थित रहीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें