फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ई-केवाईसी न करवाने वाले 14,369 उपभोक्ताओं की बंद हुई गैस सब्सिडी

Tue, 06 Oct 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 07:::जिला पूर्ति कार्यालय में जानकारी करते उपभोक्ता। स्रोत-आकाईव
विज्ञापन
इटावा। घरेलू गैस सिलिंडर पर सब्सिडी का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए आधार बायोमीट्रिक ई-केवाईसी जरूरी कर दी गई है। जिले में कुल 1,65,792 गैस उपभोक्ताओं में से 1,51,423 ने ई-केवाईसी करा ली है। वहीं 14,369 उपभोक्ताओं ने अभी तक सत्यापन नहीं कराया है। ऐसे उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने तक सिलिंडर पर सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

एलपीजी रिफिल की बुकिंग के लिए आधार आधारित बायोमीट्रिक केवाईसी अनिवार्य की गई है। इसका उद्देश्य फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शनों पर रोक लगाने के साथ ही पात्र परिवारों तक सब्सिडी का लाभ पहुंचाना है। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि कनेक्शन धारकों को 30 सितंबर तक ई-केवाईसी कराने के लिए कहा गया था, ताकि सब्सिडी का लाभ जारी रह सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-केवाईसी न कराने पर गैस आपूर्ति बंद नहीं होगी। उपभोक्ता सामान्य रूप से गैस सिलिंडर ले सकेंगे, लेकिन उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। ई-केवाईसी पूरी कराने के बाद सब्सिडी फिर मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

-
मोबाइल से भी कर सकते हैं ई-केवाईसी
उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वे मोबाइल एप के माध्यम से भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इंडेन उपभोक्ताओं के लिए इंडेन ऑयल, भारत गैस के लिए हेलो बीपीसीएल और एचपी गैस के लिए एचपी एप डाउनलोड करना होगा। इसके साथ मोबाइल में आधार फेस आरडी एप भी इंस्टॉल करना होगा। संबंधित एप में ई-केवाईसी का विकल्प चुनकर चेहरे का स्कैन कराने के बाद सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
-
गैस एजेंसी से भी करा सकते हैं ई-केवाईसी
एप का इस्तेमाल न कर पाने वाले उपभोक्ता अधिकृत गैस एजेंसी पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, गैस पासबुक और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साथ ले जाना होगा। एजेंसी पर फिंगर प्रिंट या आंख स्कैनर डिवाइस से बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद एलपीजी आपूर्ति बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें