फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़

Fri, 20 Mar 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन पुलिस ने शातिर लुटेरों के गैंग का भंडाफोड़ किया है। ये लोग ढाबों पर रुकने वाले ट्रक चालकों को अपना निशाना बनाते थे। उन्हें ताश के पत्तों के खेल में हराकर उनका सारा रुपया हड़प लेते। इस बीच गैंग में कुछ लोग ट्रकों से माल पार कर देते। पुलिस ने सात लुटेरों को सराय भूपत के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी युवक महाराष्ट्र के रहने वाले है। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में एसएसपी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिल थी कि बाहर के कुछ लुटेरे यहां पर आकर हाइवे के किनारे ढाबों के पास जुआ की फड़ चलाते हैं। ये शातिर लोग नए खिलाड़ियों को कंगाल करते हैं। विरोध करने पर मारपीट भी कर दिया करते हैं।

उन्होंने एसओ सिविल लाइन विनोद यादव को टास्क दिया था। गुरुवार को सुबह एसओ सिविल लाइन विनोद यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि सराय भूपत के पास कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। सूचना के आधार  पर उक्त सातों लोगाें को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर इनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम जाफर हुसैन पुत्र तहजीब अली, सादिक हुसैन पुत्र नासिर अली, आसिक पुत्र हुजूर अली, अली खां पुत्र अफजल हुसैन, अल्लू अली पुत्र हजूर अली, सुभाष पैराजी पुत्र पिसजी, हेमराज सेंडी पुत्र उमाजीत निवासी अंबेडकरनगर थाना सिटी कोतवाली अकोला महाराष्ट्र बताए हैं।

एसएसपी ने बताया कि गैंग का सरगना सफर अली है। सभी मिलकर जुआ खेलते थे। ढाबों पर वे ट्रक चालकोें को अपने खेल में फंसा लेते। रात के  समय तो उक्त लोग ट्रक चालकों से पैसा छीन भी लेते थे। इतना ही नहीं ट्रकों से सामान भी चोरी करने की कई वारदातें कर चुके हंै। वारदात के बाद सभी महाराष्ट्र भाग जाते और कुछ दिन बाद फिर से आ जाते थे।

साबितगंज का रहने वाला अफजल इस गिरोह का सहयोग करता है। पुलिस अफजल की भी तलाश कर रही है। प्रेस वार्ता में एएसपी सर्वानंद यादव, सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें