फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गगन का दावा, अखिलेश मुझे बता रहे भाजपा का एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। दांदरपुर में चोटी कांड के बाद हुए बवाल के मुख्य आरोपी गगन यादव ने सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो और एक पोस्ट डालकर दावा किया है मुझे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा और आरएसएस का एजेंट बताया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर गगन व उनके समर्थकों की ओर से पोस्ट डाली गई है। इसमें बताया गया है कि सपा मुखिया ने गगन का उनके घर व कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी है। गगन के मुताबिक उन्होंने अखिलेश को मनाने का प्रयास भी किया कि वह उनके खिलाफ नहीं है वह उनके साथ ही हैं।
बता दें कि ग्राम दादरपुर पिछले साल जून में चोटी कांड हुआ था। इस मामले में गगन यादव ने युवाओं से गांव पहुंचने का आह्वान किया था। इस पर बड़ी संख्या में युवा गांव पहुंच गए थे। हालांकि प्रशासन ने गगन यादव को आगरा में ही रोक लिया था। गांव के बाहर युवाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने गगन यादव को मुख्य आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें