फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप के बैनर तले ही चलेगा निधि समर्पण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान केवल विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले ही चलेगा। 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के लिए पूरे जनपद में प्रखंड एवं न्याय पंचायत स्तर तक टोलियां गठित कर दी गई हैं। पूर्ण कालिक कार्यकर्ता अभियान को गति देने में जुटे हुए हैं। मंगलवार की शाम शहर के मोतीझील स्थित सरस्वती इंटर कालेज में निधि समर्पण अभियान के जिला कार्यालय पर अहम बैठक हुई। जिला अभियान प्रमुख विनय कुमार द्विवेदी, निधि प्रमुख अवधेश सिंह भदौरिया, विहिप के प्रांतीय सदस्य सुबोध सिंह, कार्यालय सहयोगी कल्यान सिंह कुशवाहा व अभियान के प्रचार-प्रसार/मीडिया प्रमुख अजय सिंह कुशवाहा ,जिला मंत्री विवेक दीक्षित तथा बजरंग दल के अनुराग भदौरिया आदि की मौजूदगी में कार्ययोजना को गति प्रदान की गई । निधि समर्पण के इस समूचे अभियान में सभी का लक्ष्य प्रत्येक परिवार तक पहुंचने का है।
मातृ शक्ति टीम भी जुटी अभियान में
मातृ शक्ति की प्रांत प्रमुख डा.सीमा जादौन के नेतृत्व में माडवी दुबेे, नीतू नारायन मिश्रा व रजनी भदौरिया आदि की टीम ने पहले शहर के डॉक्टर्स से निधि सहयोग लिया। उसके बाद बढ़पुरा ब्लॉक क्षेत्र के कसौआ सहित आसपास गांवों में महिलाओं के बीच जाकर चर्चा की।
विज्ञापन

वैभव बने जिला अध्यक्ष
निवाड़ीकला। विश्व हिंदू महासंघ ने ब्लॉक महेवा के नगला तुला निवासी वैभव पंडित को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा.प्रेमवीर सिंह के निर्देशन पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर रवि पंडित, ईशु त्रिपाठी, प्रीति, सत्यम ने बधाई दी है। (संवाद)
20 को इकदिल में निकलेगी यात्रा
इकदिल। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि एकत्र करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 20 जनवरी को पदयात्रा निकाली जाएगी। प्रात: नौ बजे से हनुमान मंदिर चौराहा इकदिल से यात्रा प्रारंभ होगी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक इकदिल के खंड प्रचारक अभिषेक कुमार ने श्रीराम पद यात्रा में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की है ।
विज्ञापन

महेवा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार राम जानकी मंदिर महेवा से रामबाग लुधियानी तक जनजागरण यात्रा 20 जनवरी की सुबह 10 बजे निकाली जाएगी। सह खंड कार्यवाह नागेश्वर चौबे ने रामभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में बाइक रैली में शामिल होने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें